JharkhandNEWSPalamu

पलामू : तीन वर्ष के बच्चे का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के लोहराही गांव में एक कुएं से 3 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे की पहचान गांव के ही निरंजन प्रजापति के पुत्र के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर छत्तरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस बच्चे के कुएं में गिरने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

दरअसल, गुरुवार की सुबह बच्चा खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की. पता चला कि पास के ही कुएं में बच्चा गिर गया है. कुएं की गहराई काफी बतायी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा को कुएं से बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन कुएं में पानी और गहराई के कारण नहीं निकाला जा सका.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत

इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बताया कि घर के पास वाले कुएं में बच्चे का शव पड़ा हुआ है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है.

कुएं में इस प्रकार की घटना से परिवार वाले आहत हैं. साथ ही किसी अनहोनी की शक जाहिर कर रहे हैं. परिवार वालों ने उचित जांच की मांग पुलिस से की है.

छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा कि अब तक परिवार वालों ने किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं की है. पुलिस तहकीकात कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत के करणों का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें :रांची में थाने से सरकारी लैपटॉप की चोरी, मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button