
Patna: पटना यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, वीमेन स्टडीज, वीमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर, क्लिनिकल साइकोलॉजी और पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के सेमेस्टर-I परीक्षा 2020-21 के फॉर्म भरे जाने की तिथि घोषित कर दी है. संबंधित कोर्स के स्टूडेंट्स 23 अगस्त से पटना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.patnauniversity.ac.in के माध्यम से अपना एग्जामिनेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं. बिना लेट फाइन के 2 सितंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में 10 हजार घूस लेते एएसआई गिरफ्तार
3 सितंबर से लेट फाइन के साथ भरे जाएंगे फॉर्म
स्टूडेंट 3 सितंबर से 7 सितंबर तक लेट फाइन के साथ फॉर्म भर सकते हैं. बशर्ते उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपए लेट फाइन के रूप में देने होंगे.
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के स्वागत के लिये गिरिडीह में बड़ाकर नदी पुल पर जुटे भाजपा नेता
कई कोर्सों के एग्जामिनेशन शेड्यूल भी जारी
पटना यूनिवर्सिटी ने बैचलर ऑफ सोशल वर्क वोकेशनल, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी एनवायरमेंटल साइंस, बीए फ़क्शनल इंग्लिश, बीए – बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन, बीए सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट के पार्ट-III की परीक्षाओं के अलावे एमएड-III सेमेस्टर, पीजी-III सेमेस्टर, एलएलबी-III सेमेस्टर परीक्षाओं के शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं. संबंधित सब्जेक्ट के स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा संबंधित शेड्यूल देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुख्यालय ने दुष्कर्म के आरोपी निलंबित डीएसपी कमलकांत प्रसाद के खिलाफ विज्ञापन छपवाया




