
Garhwa : जिला परिवहन पदाधिकारी एवं गढ़वा पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार देर रात अभियान चलाकर एनएच-75 हाइवे पर अवैध बालू का परिवहन कर रहे 11 ट्रकों को पकड़ा है. ये सभी ट्रक गढ़वा से अवैध बालू को लोड कर उत्तर प्रदेश जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में 10 हजार घूस लेते एएसआई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बड़े बालू माफिया को होती है सप्लाई
बताते चले इन दिनों गढ़वा में बालू माफिया विभिन्न बालू घाटों से बालू का अवैध उठाव कर उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े बालू माफिया से 25 से 30 हजार रुपये में बेचा करते हैं. मंडियों में यही बालू प्रति ट्रक एक लाख तक बिकता है. इसके चलते लोग गढ़वा से अवैध बालू का उठाव करते हैं. गढ़वा में इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. उत्तर प्रदेश के ट्रक चालक ने बताया कि वह गढ़वा से बालू लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था. इसी बीच साहब लोग आए और गाड़ियों को पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें :पटना यूनिवर्सिटी में 23 अगस्त से PG डिप्लोमा सेमेस्टर वन का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे




