Crime NewsDeogharJharkhand

देवघर : तीन मासुमों की हत्या के आरोप में पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार

Deoghar : जिले के सारवां थाना अंतर्गत सदानंदडीह गांव से 14 अगस्त की देर शाम गांव के एक कुआं से तीन मासूमों का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि एक मां ने अपने तीन मासूमों की हत्या कर दी. कुआं से बरामद शव की पहचान सदानंदडीह गांव के राजू पूजहर की पुत्री कुसुम कुमारी 5 वर्ष, छठी कुमारी 3 वर्ष व मुन्नी कुमारी 1 वर्ष के रूप में हुई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक दल बल के साथ गांव पहुंचे और मासुमों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ एहसान तौहिद ने शव का पोस्टमार्टम किया.

घटना के बाद पुलिस ने पिता राजू पुजहर व उसकी पत्नी व हत्यारीन मां चंद्रावती देवी को 14 अगस्त की रात को ही गिरफ्तार कर 15 अगस्त को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : सरकारी स्कूलों में बदलेगा टेस्ट पैटर्न, 15 दिनों पर स्कूल और माह के अंत में राज्य स्तर पर टेस्ट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन मासूमों की हत्यारी मां चंद्रावती देवी व पिता राजू पुजहर के बीच 13 अगस्त की शाम में विवाद हुआ था. जिसके बाद शराब के नशे में चूर पति ने तीन मासूमों के साथ अपनी पत्नी चंद्रावती देवी को घर से निकाल दिया. घर से निकाले जाने के बाद चंद्रावती तीनों मासूमों को लेकर गांव के समीप एक कुएं में देर रात कूद गई.

लेकिन कुएं में घबड़ाहट होने के बाद वह किसी तरह कुएं से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और देर रात ही गांव के ही एक गूंगी महिला से इशारे में साड़ी मांग कर पहनकर अपने मायके मोहनपुर के बरमसिया गांव भाग गई.

इधर 14 अगस्त को तीनों मासूमों का शव बरामद होने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी तो हत्यारिन मां को देररात बरमसिया गांव में अपने मायके में होने का होने की सूचना मिली. जिसके बाद उसे मोहनपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि पिता को सारवां पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 सितम्बर से, छह सितम्बर को पेश होगा पहला अनुपूरक

देर रात सदर अस्पताल पहुंच कृषि मंत्री ने ली घटना की जानकारी

उधर स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में झंडोत्तोलन को लेकर गिरिडीह पहुंचे सूबे के कृषि मंत्री बादल को घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री देर रात देवघर सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. मौके पर मंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी.

इसे भी पढ़ें :भारतीय राजदूत समेत दूतावास के कई कर्मचारी काबुल में फंसे, वायुसेना का विमान भेजा गया

Related Articles

Back to top button