
Patna: चारा घोटाले के 4 मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव न्यूजविंग के सवाल पर बौखला गए और न्यूजविंग के संवाददाता को धमकी दे डाली. साथ में यह भी कहा कि मेरा नाम तेजप्रताप है, तुम्हें मुझसे कोई बचा नहीं सकता.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छात्र राजद की बैठक हुई थी और उस बैठक में तेज प्रताप यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद को हिटलरशाह बताया था. इसके बाद सत्ता पक्ष के लोगों ने कहा कि इस तरह इतने वरिष्ठ व्यक्ति के जलील होने से अच्छा है की जगदानंद इस्तीफा दे दें. इसके बाद तेज प्रताप यादव और जगदानंद के बीच लगातार मनमुटाव की खबरें सामने आई. इससे पहले भी कई बार जगदानंद सिंह को तेज प्रताप यादव खरी-खोटी सुना चुके हैं. ऐसे में जब हमारे संवाददाता ने तेज प्रताप यादव से सवाल किया कि आखिर अपनी पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं आप? इसी के बाद तेज प्रताप यादव ने सीधे-सीधे मीडिया को ही धमकी दे डाली.
इसे भी पढ़ें : आभूषण व्यवसायी की हत्या के विरोध में पटना में मचा बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
तेज प्रताप यादव सीधे-सीधे फेसबुक लाइव आकर मीडिया कर्मियों को खुली चुनौती देते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि वह चंद मीडिया कर्मियों को देख लेंगे. वह एफआईआर दर्ज करेंगे और किसी भी कीमत पर मीडिया कर्मी को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मेरा नाम तेजप्रताप है. मैं जो कहता हूं वह करके दिखाता हूं.
तेज प्रताप यादव फेसबुक लाइव में कहते नजर आये कि उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मीडिया कर्मी चारा घोटालेबाज किस आधार पर कहते हैं
इसे भी पढ़ें : फर्जी एक्सचेंज मामले की जांच अब एटीएस करेगी, आतंकी कनेक्शन का शक
न्यूज विंग बिहार-झारखंड का अग्रणी न्यूज पोर्टल है, जो स्वतंत्र पत्रकारिता का पक्षधर है. हम किसी के दबाव में आकर पत्रकारिता नहीं करते और ना ही सवाल पूछना बंद करेंगे. हम अपने पाठकों को रोजाना देश विदेश व प्रदेश की खबरों से रूबरू करवाते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची के बुढ़मू में जंगली हाथी ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश




