Lead NewsSports

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बार्सिलोना छोड़ने के बाद इस क्लब को किया जॉइन

New Delhi : स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने अभी कुछ दिन पूर्व ही स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना छोड़ने के बहुत ही भावुक होकर लिया था. इसकी वजह ये थी कि अर्जेंटीना निवासी मेसी महज 16 साल की उम्र में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वह किसी और क्लब से नहीं खेले, जबकि कई अन्य बड़े क्लब उन्हें अपने साथ टीम में रखना चाहते थे.

स्पेनिश फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना की वेबसाइट ने कुछ दिन पूर्व लियोनेल मेसी के बार्सिलोना से अलग होने की पुष्टि की थी.

इसे भी पढ़ें :पटना हाइकोर्ट ने शताब्दी भवन के पास मजार से सटी बहुमंजिली इमारत को तोड़ने का दिया आदेश

क्लब ने ट्वीट किया था कि एक समझौते पर पहुंचने और दोनों पक्षों के बीच एक नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के स्पष्ट इरादे के बावजूद, यह वित्तीय और संरचनात्मक बाधाओं (स्पेनिश लीगा नियमों) के कारण नहीं हो सका है. फुटबॉल के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का बार्सिलोना के साथ बरसों पुराना साथ अब खत्म हो गया है.

इसके बाद लियोनेल मेसी ने 21 साल बाद अपने प्रिय स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को अलविदा कह दिया था. बार्सिलोना के खिलाड़ी के रूप में अपने अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के दौरान वे भावुक भी हो गए थे.

इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : अब आप भी जल्द खरीद सकेंगे Google, Apple जैसी अमेरिकी कंपनियों के शेयर

अब इस क्लब की जर्सी में नजर आयेंगी मेसी

वहीं अब मेसी ने अपने लिए नया ठिकाना तलाश कर लिया है. मेसी ने फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के साथ दो साल का कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है. जल्द ही वे बार्सिलोना की जर्सी की जगह दूसरे क्लब की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.

इसे भी पढ़ें :बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादीशुदा महिला पर लव लेटर फेंकना है क्राइम, मिलेगी सजा

Related Articles

Back to top button