Bihar

मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में 50 हजार घरों में बाटेंगे फूलन देवी की प्रतिमा

Patna : उत्तर प्रदेश में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ने कमर कस ली है. बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के 50 हजार घरों में फूलन देवी की प्रतिमाएं मुफ्त बांटने का ऐलान किया है. मंगलवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने कहा- कि “www.vipparty.in पर मंगलवार से फूलन देवी की मूर्ति के लिए आर्डर लिया जायेगा.

आम लोगों के लिए फूलन देवी की प्रतिमा फ्री में आर्डर करने की सुविधा दी गयी है. 100 दिनों तक यह अभियान चलाया जायेगा. फूलन देवी के 5 लाख लॉकेट और 10 लाख कैलेंडर भी बनवायेंगे.

इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान में हालात गंभीर, अपने राजनयिकों को विशेष विमान से निकालेगा भारत

गौरतलब है कि श्री सहनी ने 25 जुलाई को शहर में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान किया था. वाराणसी के साथ ही यूपी के 17 अन्य जिलों में भी वो फूलन देवी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, लेकिन योगी सरकार ने उन्हें हवाई अड्‌डे से ही लौटा दिया. वाराणसी गये श्री सहनी को पुलिस ने एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया था.

नाराज होकर वाराणसी से लौटे मुकेश सहनी ने योगी सरकार पर जम कर भड़ास निकाली थी और फिर बिहार सरकार के काम-काज के तरीके पर भी सवाल उठाया था. हालांकि, अपने ही विधायकों के विरोधी बोल के बाद सहनी को शांत होना पड़ा था.

मुकेश सहनी बिहार की तरह ही यूपी में भी भाजपा से विधानसभा चुनाव में सीट पाना चाहते हैं, जिसके लिए आदित्यानाथ योगी तैयार नहीं दिख रहे.

इसे भी पढ़ें :बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादीशुदा महिला पर लव लेटर फेंकना है क्राइम, मिलेगी सजा

Related Articles

Back to top button