BiharCrime News

इस शहर में रात में ऑटो स्टैंड में बिना मतलब घूमना है मना, पकड़े गये तो खैर नहीं

Patna: यात्री के साथ लूटपाट के बाद पटना पुलिस सख्त हो गयी है. अब सभी ऑटो स्टैंड को रात के वक्त खंगाला जाएगा. बेमतलब स्टैंड में खड़े व्यक्ति मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. रविवार को इस संबंध में पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने क्राइम मीटिंग सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ और सभी थानेदारों के साथ की और आवश्यक निर्देश जारी किये.

इसे भी पढ़ें : जनजातीय कृतित्व सम्मान समारोह कल, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वालों का होगा सम्मान

गौरतलब है कि 6 अगस्त को ही एमआईटी पुणे के बीटेक के स्टूडेंट अमन राज के साथ रात के अंधेरे में लूटपाट हुई थी. उसने रात के ढाई बजे दानापुर स्टेशन से पटना जंक्शन आने के लिए ऑटो लिया था. उसमें दो लोग पहले से बैठे थे. जो पैसेंजर नहीं, बल्कि अपराधी निकले थे. 8 महीने पहले भी इस तरह की घटना चिड़ैयाटांड़ पुल पर हुई थी, जिसमें लूटपाट के दौरान एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए 10 दिनों तक चलेगा स्पेशल अभियान

पटना पुलिस अब 10 दिनों का एक स्पेशल अभियान चलाएगी. इस अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी सहित क्राइम के दूसरे मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ेगी. इसके लिए सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क दिया गया है. फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए राज्य के डीजीपी एसके सिंघल की तरफ एक निर्देश जारी किया गया था. इसे ध्यान में रखते हुए अब एसएसपी ने भी अपने थानेदारों को टास्क सौंपा है.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : टीपीसी के एरिया कमांडर ने डीआईजी के समक्ष किया सरेंडर, संग़ठन को बताया सिद्धांतविहीन

ग्रामीण इलाकों के थानेदारों को पंचायत चुनाव को लेकर दिया निर्देश

पटना पुलिस ने अब अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है. जिले के ग्रामीण इलाकों के थानेदारों को कई निर्देश दिए गए हैं. सबसे पहले अपने इलाकों की बूथों की जानकारी और डिटेल लेने को कहा गया है. फिर हर एक बूथ का फिजिकल वेरिफिकेशन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. पंचायत चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए पूरी प्लानिंग करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें :  लातेहार : टीपीसी के एरिया कमांडर ने डीआईजी के समक्ष किया सरेंडर, संग़ठन को बताया सिद्धांतविहीन

Related Articles

Back to top button