
Patna: राजद प्रदेश कार्यालय में छात्र राजद की बैठक बुलाई गई थी. बैठक के दौरान तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर फिर निशाना साधा. उन्होंने कहा की पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो उसका सिस्टम प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बनायेंगे. हिटलर की तरह बोलते हैं. पहले और अब में जमीन आसमान का अंतर हो गया है. पहले पार्टी कार्यालय में गेट खुला रहता था. जब से पिताजी को विरोधियों ने फंसा दिया. तब से कुछ लोगों ने मनमानी करना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : छेड़खानी का विरोध करने पर पत्थरबाजी, मुखिया और सरपंच घायल, चार आरोपी हिरासत में
वहीं तेजप्रताप ने कहा कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है. हम भी मंत्री थे. हमारी भी कुर्सी गई. कुर्सी रहे या ना रहे हमें वैसा छाप छोड़ना चाहिए की कुर्सी भी चली जाए तो लोग याद रखें. हमारी सोच है कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए.
तेजप्रताप ने कहा कि हमारे पिता जी रेल मंत्री थे तो विदेश गए थे. तभी बुलेट ट्रेन का प्रोपोजल लेकर आये थे.
आज ये लोग अपना पीठ थपथपा रहे हैं. मै पूछता हूं बुलेट ट्रेन आ गया. मेरे पिता जी ने कहा था स्मार्ट सिटी नही स्मार्ट गांव चाहिये. उनके इस बात को सुनते ही ये लोग उनके पीछे पड़ गए. अफसर लोग का बहुत मन बढ़ गया है. पिता जी के समय किसी का औकात नहीं था. लोगों का काम बिना पैरवी के होता था. आपको बता दें कि यह कोई नया मामला नहीं है तेज प्रताप यादव ने इससे पहले भी कई बार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर टिप्पणी की है.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : टीपीसी के एरिया कमांडर ने डीआईजी के समक्ष किया सरेंडर, संग़ठन को बताया सिद्धांतविहीन




