BiharCrime News

मुजफ्फरपुर में एक दिन में तीन हत्याओं से फैली सनसनी

Muzaffarpur: अलग-अलग थाना एरिया में एक ही दिन में तीन मौतों से सनसनी फैल गई. पहला मामला करजा का है. यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिजनों ने उसके बहनोई पर हत्या कर आरोप लगाया था. वहीं मीनापुर में एक महिला का शव बांस और देवरिया में अधेड़ का शव पेड़ पर लटका मिला. महिला और अधेड़ की मौत मामले में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की बात सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला, अब 2 किलोमीटर के अंदर ही डालने होंगे वोट

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मीनापुर थाना क्षेत्र के अलिनेउरा गांव में राधिका देवी पति शंकर भगत का शव देख भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृत महिला के मायके वाले उसके पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं.

देवरिया थाना के रामचंद्रपुर कॉलेज के पीछे स्थित एक लीची बगान में एक फेरीवाले का शव पेड़ में फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान कांटी साइन के सन्तु राम के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है. उसके मुंह से खून भी निकला हुआ है. पुराने विवाद में घटना को अंजाम देने की बात बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें, चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में CBI की बहस पूरी

Related Articles

Back to top button