Bihar

सांसद और एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पहुंचे पटना, कहा- भाई के लिए प्यार कम नहीं हुआ

Patna: एलजीपी टूट के बाद पहली बार सांसद प्रिंस राज आज मीडिया के सामने आये. पार्टी में बगावत के बाद यह पहला मौका है जब प्रिंस राज जनता के सामने आये हैं. वह पटना में पारस गुट वाली लोजपा और दलित सेना की बैठक करने वाले हैं.

प्रिंस राज अपने चचेरे भाई चिराग पासवान को छोड़कर अपने चाचा पशुपति पारस के साथ गुट मिलाकर उन्होंने चिराग को अकेला छोड़ दिया था. वह पारस गुट वाली एलजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. लोजपा के पूरे विवाद के दौरान प्रिंस राज अब तक सामने नहीं आए ना ही उन्होंने इस बीच कोई बयान दिया. हालांकि बीच में एक युवती के साथ विवाद से जुड़ा हुआ मामला भी सामने आया लेकिन फिर भी प्रिंस गायब रहे और उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि आखिर प्रिंस राज कहां है वह क्यों कुछ नहीं बोल रहे, क्यों सामने नहीं आ रहे हैं?

इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: ‘देशद्रोहियों’ और पत्थरबाजों पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब न सरकारी नौकरी मिलेगी, न विदेश जाने की मंजूरी

हालांकि प्रिंस पटना पहुंच चुके हैं और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ना तो पार्टी चिराग पासवान की है ना तो पार्टी हमारी है, यह पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान की है जिन्होंने यह सपना देखा था कि जिस घर में भी अंधेरा है वहां चिराग जलाना है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को भी समझना चाहिए कि हम लोग एक ही परिवार के हैं और कहीं बातचीत होनी चाहिए.

प्रिंस ने यह भी कहा कि भाई के लिए प्यार कभी कम नहीं होता लेकिन चिराग पासवान को भी हालात समझने चाहिए.

वहीं जाति जनगणना पर कहा कि यह यह पता होना चाहिए कि गरीबों को योजना में कितनी हिस्सेदारी होनी चाहिए, वहीं जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रिंस ने कहा कि वह काफी अच्छे व्यक्ति हैं.

इसे भी पढ़ें – बिहार में बंपर बहाली, जेई सहित 9670 पदों के लिए निकली वैकेंसी

Related Articles

Back to top button