
Ranchi: गढ़वा जिला में नया समाहरणालय भवन बनाया जायेगा. इस नये समाहरणालय भवन को 54 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. भवन निर्माण विभाग ने इसके निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग में कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेगी. अब एक ही छत के नीचे लोगों को सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे. किसी काम के लिए उन्हें अलग अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. डीसी, एसपी, डीडीसी से लेकर जिले के सभी कार्यालय एवं अभियंत्रण विभाग एक ही परिसर में कार्य करेंगे.
इसे भी पढ़ें : भारतीय रिजर्व बैंक ला रहा डिजिटल करेंसी! जानें कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल
इंजीनियरों ने बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इसकी तकनीकी स्वीकृति कराके काम का टेंडर जारी कर दिया जाये. विभाग ने इस काम के लिए प्रकिया को तेज कर दिया है. अभयंताओं ने बताया कि इसके अलावा कुछ और जिलों के नये समाहरणालय भवन निर्माण की योजना पर काम चल रहा है,शिड्यूल ऑफ रेट तय करने के बाद योजनाओं की स्वीकृति दी जायेगी.




