JamtaraJharkhandLead News

जामताड़ा के मुरगाडीह पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Jamtara: जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. नारायणपुर के मुरगाडीह पुल से एक कार के लोहारंगी नदी में गिर जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे. प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंचकर गाड़ी को बाहर निकाला.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत

नारायणपुर -करमाटांड़ मुख्य सड़क के मुरगाडीह नदी के समीप पुल से नीचे गिरकर उसमें सवार चार लोगों में से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी सौरव सिंह, गोलू सिंह और अन्य दो लोग रांची से एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन खरीद कर भागलपुर अपने घर के लिए जा रहे थे तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरगाडीह पुल के समीप चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण गाड़ी सीधे पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा व्यक्ति का शव एक किलोमीटर की दूरी पर नदी के बीचों-बीच पड़ा हुआ मिला. वहीं वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है.

इसे भी पढ़ें : नशे में धुत्त था एडीजे को उडाने वाला आरोपी, जांच रिपोर्ट में खुलासा

मामले की जानकारी मिलते ही नारायणपुर पुलिस तीनों शव को नदी से बाहर निकाला एवं मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है .मृतक गोलू सिंह भागलपुर निवासी राणा सिंह का एकलौता पुत्र था. वहीँ सूचना मिलने पर परिजन भी शनिवार अहले सुबह नारायणपुर थाना पहुंच चुके थे.मृतक गोलू सिंह के पिता राणा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button