BiharLead News

विधानसभा में गूंजा मेयर शिवराज हत्याकांड, चिराग भी भड़के

Patna: कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. इस हत्या की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दे रही है. एलजीपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी करीबी नेता मेयर शिवराज पासवान की हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार के शासन में चुन चुन कर एलजेपी के नेताओं की हत्या कराई जा रही है, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, और कौन कर रहा है, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :  MS Dhoni के नए लुक ने मचाई खलबली, सुनील शेट्टी सहित कई ने दिये रिएक्शन, देखें लेटेस्ट फोटो

आपको बता दें कि कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का मामला जमकर गूंजा है, विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही भाकपा माले की विधायक महबूब आलम सदन में उठ खड़े हुए और उन्होंने मेयर शिवराज पासवान की हत्या का मसला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा. आलम ने कहा कि जिस तरह से मेयर की हत्या की गई है, उसके बाद यह साबित हो गया है, कि राज्य में कानून की स्थिति ध्वस्त हो गई है, हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इस मसले पर नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह मामला लोक लेखा समिति के अंतर्गत है.

इसे भी पढ़ें : National Corona Update: केरल व कर्नाटक की विस्फोटक स्थित से तीसरी लहर की आशंका बढ़ी

Related Articles

Back to top button