HazaribaghJharkhand

घाटशिला : दो महिला कैदियों ने खुद को पहुंचाया नुकसान, अस्पताल में भर्ती

Ghatshila : घाटशिला उपकारा में मंगलवार को दो महिला कैदियों अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. यहां दो महिला बंदि श्वेता दास एवं प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ने उत्पात मचा दिया. इन दोनों कैदियों को जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल से घाटशिला जेल भेजा गया था.

बताया जाता है कि घाघीडीह जेल में दोनों सिंडिकेट बनकर जेल को डिस्टर्ब कर रही थीं. इस कारण दोनों को घाटशिला जेल भेजा गया था. लेकिन यहां भी उनका जारी रहा.

इसे भी पढ़ें :दो साल में 2006 एकड़ में लगी ‘नशे’ की फसल को नष्ट किया पुलिस ने

इन दोनों ने मिलकर गर्दन और सिर को पत्थर एवं चूड़ियों से काट लिया. महिला वार्ड में उत्पात मचाने लायक कोई सामान नहीं था इसलिए बड़ा नुकसान से जेल प्रशासन बच गया, लेकिन दीवार के पत्थर से ही इन दोनों महिला कैदियों ने अपने आप को नुकसान पहुंचाया.

जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए जेल प्रशासन द्वारा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. वहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

दोनों कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है. महिला अपराधी चटनी डॉन जमशेदपुर कदमा की रहने वाली है और इस पर हत्या एवं लूट के आरोप में वह जेल में बंद है.

इसे भी पढ़ें :NH-33: रांची-रड़गांव सेक्शन में अभी भी रैयतों के बीच 44 करोड़ नहीं बंटे, रुका है काम

Related Articles

Back to top button