
Giridih : व्हीट्टी बाजार से टीएमटी लोड मालवाहक वाहन की चोरी के तीनों आरोपियों को गिरिडीह नगर थाना पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही. दो टन टीएमटी भी पुलिस ने जमुआ थाना के उसरी नदी से बरामद कर लिया है. सात दिनों के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन करने में सफल रही नगर थाना पुलिस के हौंसले बुलंद हैं.
मंगलवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह और नगर थाना प्रभारी रामनारायण ने पूरे मामले की जानकारी दी. बताया कि तीन अपराधियों के पास से एक बाईक को भी बरामद किया गया. जिससे चोरी करने से पहले रेकी की गयी थी.
इसे भी पढ़ें :NH-33: रांची-रड़गांव सेक्शन में अभी भी रैयतों के बीच 44 करोड़ नहीं बंटे, रुका है काम
अधिकारियों ने बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र के राताबहियार गांव निवासी छोटू यादव, जमुआ के सुनील यादव और शहर के मोहलीचुंवा निवासी और चोरी हुए मालवाहक वाहन का चालक महावीर पासवान ने मिलकर छड़ चोरी की.
पुलिस ने टेक्नीकल इनपुट के आधार पर सबसे पहले जमुआ के सुनील यादव को दबोचा. जिसमें उसके इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई.
सुनील की निशानदेही पर गांडेय से छोटू यादव और उसके बाद दोनों के निशानदेही पर महावीर पासवान को दबोचा गया. सख्ती से किए गए पूछताछ में तीनों ने कबूला कि मोंगिया स्टील से छड़ लोड करने के बाद मालवाहक वाहन को चोरी करने की प्लानिंग बनी.
इसे भी पढ़ें :दो साल में 2006 एकड़ में लगी ‘नशे’ की फसल को नष्ट किया पुलिस ने




