JharkhandRamgarh

रामगढ़ : विधायक ममता देवी ने किया क्षेत्र का भ्रमण, सुनी लोगों की समस्याएं

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी ने रामगढ़ प्रखंड के बारलोंग पंचायत तथा कुंदरूकला पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं से अवगत हुईं. ग्रामीणों द्वारा बारलौंग पंचायत में पीसीसी पथ निर्माण, नाली निर्माण की मांग की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क में जल जमाव होने की वजह से ग्रामीणों को काफी समस्या होती है.

ममता देवी ने कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द कराया जायेगा. कुंदरूकलां पंचायत के पारसाछापर में भी ग्रामीणों के समक्ष जाकर उनकी जनसमस्याएं सुनी ग्रामीणों ने कहा कि कई बार उन्होंने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन , राशन कार्ड आदि का फॉर्म भरा है पर अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें :दो साल में 2006 एकड़ में लगी ‘नशे’ की फसल को नष्ट किया पुलिस ने

साथ ही कई लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है. जिसके बाद विधायक ममता देवी ने तुरन्त रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष से संवाद कर समस्याओं खत्म करने का निर्देश दिया.

मौके पर समाजसेवी हीरालाल महतो, बिजेंद्र गुप्ता, भरत कुमार महतो,इंद्रजीत मुंडा, मुन्ना मुंडा, दिगम्बर गुप्ता,झलकु बेदिया, अजय मुंडा, भरत महतो, सुनील करमाली, गौरी शंकर महतो, अमित कुमार, तस्लीम अंसारी, लालदेव महतो इत्यादि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :पेगासस पर पॉलिटिक्सः रामेश्वर ने कहा-खतरे में है प्राइवेसी, बाबूलाल का भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप

Related Articles

Back to top button