Fashion/Film/T.VLead NewsTOP SLIDERTRENDING

अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

इसी मामले में गहना वशिष्ठ की भी गिरफ्तारी हुई थी

Mumbai : मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ा खुलासा करते हुए बिजनेसमैन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है. उन पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है.

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने देर रात एक बयान में कहा कि यह चौंकाने वाली कार्रवाई इस साल फरवरी में पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले पर आधारित है, जिसके बाद भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा-सीआईडी द्वारा की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें :स्कूल खोलने की पहल करे सरकार, एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- बच्चों की इम्युनिटी है मजबूत

कुछ ऐप्स के माध्यम से पब्लिश किया अश्लील कंटेंट

नागराले ने कहा, क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से पब्लिश करने के बारे में एक मामला दर्ज किया गया है. हमने इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इसके लिए मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं. उन्होंने आगे कहा, हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत है. आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें :डायन के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, जंगल में मिला शव

क्या कहा गहना वशिष्ठ ने

इसी मामले में गहना वशिष्ठ की भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन इस समय वह, जमानत पर बाहर हैं. हाल ही में गहना वशिष्ठ के प्रचारक फ्लिन रेमेडियोस द्वारा जारी किए गए बयान में एक्ट्रेस ने कहा- ”कानून अपना काम करेगा. हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, जो अच्छा काम कर रही है. आखिर में ट्रायल के दौरान अदालत तय करेगी कि असली अपराधी कौन हैं और किन आरोपियों का इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था.”

इसे भी पढ़ें :आस्था: तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्त ने चढ़ाई 6.5 किलो सोने की तलवार

कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी

इसी के साथ ही गहना ने इस तरफ भी इशारा किया है कि इस मामले में अभी कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है. जी दरअसल गहना ने कहा- ”मैं और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती, क्योंकि मैं उन्हीं मामलों में जमानत पर हूं और मैं अपने व्यक्तिगत बचाव के अपने अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती. हालांकि, पुलिस को पूरी जांच करनी चाहिए क्योंकि अभी और स्केलेटन्स हैं, जिनका अलमारी से बाहर आना बाकी है.

आप सभी को बता दें कि गहना वशिष्ठ को जून में जमानत मिली थी. जी दरअसल वह इलाज के लिए बाहर आईं हैं. आपको बता दें कि जुलाई के शुरुआत में गहना को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें :होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

 

Related Articles

Back to top button