
New Delhi : कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से होनेवाली कोविड-19 महामारी में लोगों की स्थिति गंभीर होने पर मरीजों को आक्सीजन स्पोर्ट पर रखना पड़ता है. इसके लिए आक्सीजन सिलेंडर से मरीज को आक्सीजन दी जाती है या फिर आक्सीजन कंसंट्रेटर से. आक्सीजन कंसंट्रेटर ने महामारी के इस दौर में लाखों लोगों की जान बचाई है, लेकिन इसका इस्तेमाल सावधानी से करने और इसका रख-रखाव ढंग से करने की जरूरत है अन्यथा ये जान बचानेवाला उपकरण जान ले भी सकता है.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में शौच के लिए जा रहा व्यक्ति धरती में समाया, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
पुलिस ने मामला दर्ज किया
अगर आप भी घर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. आपकी एक छोटी सी गलती से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बम की तरह फट सकता है और आपकी या आपके किसी अपने की जान पर बन सकती है. राजस्थान के गंगापुर में एक घर में खराब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फटने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सप्लाई करने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी हर सहाय मीणा के भाई सुल्तान सिंह को कोरोना की वजह से पिछले दो महीने से सांस लेने की दिक्कत हो रही थी. ऐसे में सांस लेने में मदद करने के लिए एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की गई थी. धीरे-धीरे सुल्तान सिंह घर पर ठीक हो रहा थे. उनकी पत्नी संतोष मीणा उनकी देखभाल कर रही थीं.
इसे भी पढ़ें :सुहाग रात पर रिश्तेदारों से खूब परेशान हुए Rahul Vaidya, रात के 3 बजे मामा ने… देखें VIDEO




