
New Delhi : पंजाब कांग्रेस में लबे समय से चल रही कलह शायद अब ख़त्म हो जाए. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह का फॉर्मूला अब तैयार हो गया है. इस बारे में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि सीएम कैप्टन नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा. वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?
बनाए जा सकते हैं दो प्रदेश कार्यकारी
हरीश रावत कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब कलह को सुलझाने के लिए बनाई गई सुलह कमेटी के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि फॉर्मूले के मुताबिक, दो प्रदेश कार्यकारी भी बनाए जा सकते हैं. कांग्रेस एक दलित और एक उच्च वर्ग से संबंध रखने वाले हिंदू को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के विचार पर काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया
ये बन सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष
कार्यकारी अध्यक्ष के लिए राज कुमार वेरका और संतोख चौधरी के नामों पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि दोनों दलित हैं और अकाली दल-बसपा गठबंधन के प्रभाव का मुकाबला कर सकते हैं.
हिंदू समुदाय से एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का उद्देश्य समीकरण को अच्छे से संतुलित करना हो सकता है और इस दिशा में काम करते हुए पार्टी विजय इंदर सिंगला को एक और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सकती है.
इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का नया दांव, 6,600 करोड़ रुपये में खरीद सकते हैं JUST DIAL
दलित समुदाय को मिल सकता है अधिक प्रतिनिधित्व
इतना ही नहीं, पार्टी चुनाव से पहले राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और राज्य में दलित समुदाय को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर रही है. इसको लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द हो जाएगी. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद फॉमूर्ला तैयार किया गया है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : केरल से मुक्त हुए संथाल परगना के 32 श्रमिक और पांच बच्चे, श्रमिकों से जबरन लिया जा रहा था काम
पार्टी महासचिव प्रियंका से मिले थे सिद्धू
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए हैं, ने हाल ही में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी.
पंजाब कांग्रेस में मुद्दों को सुलझाने के लिए गठित पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. अमरिंदर सिंह और सिद्धू सहित राज्य के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखने के लिए समिति के सदस्यों से मुलाकात की थी.
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया, जंगल में भाग कर महिला ने बचाई जान




