Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: डायन बताकर होमगार्ड जवान की पत्नी की पिटाई

Palamu: पलामू जिले के पाटन थान क्षेत्र के कोरडीहा में कुंती देवी नामक अधेड़ महिला को डायन बताकर पिटाई कर दी गयी. महिला को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आयी है. उसका इलाज चल रहा है. महिला का पति मोहन सिंह होमगार्ड का जवान है और उसकी ड्यूटी एमएमसीएच में ही लगी है. घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था. अस्पताल में डयूटी पर तैनात था.

जानकारी के अनुसार, कुंती देवी बुधवार की दोपहर खेत में घास काटने गयी थी. लौटने के क्रम में उसके गोतिया के रमेश उर्फ दिनेश और उसका बेटा विकास ने उसे डायन बताकर घेर लिया और लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ के आकाश दास का सेलेक्शन यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ

जख्मी हालत में महिला को उसके पुत्र नागेन्द्र कुमार ने पाटन सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

महिला के पुत्र नागेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन माह पूर्व उसके गोतिया के रमेश उर्फ दिनेश के परिवार के सदस्यों ने डायन बताकर उसकी मां के पैर की तीन उंगलियां काट दी थी. सूचना मिलने पर पाटन पुलिस मामले की छानबीन में जुटा है.

नागेन्द्र ने यह भी बताया कि उसकी मां के साथ उसके गोतिया परिवार के लोग अक्सर मारपीट करते हैं. डायन के प्रताड़न से उसका परिवार हमेशा दहशत में रहता है.

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ के आकाश दास का सेलेक्शन यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ

Related Articles

Back to top button