HazaribaghJharkhand

Hazaribag: पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर मेहता

Hazaribag: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद मेहता की आठवीं पुण्यतिथि पर इचाक के चंदा स्थित आरएम उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. हजारीबाग के उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, बरकट्ठा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित कई लोगों ने विद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले MODI, कोरोना बहुरूपिया हर वैरिएंट पर रखनी होगी नजर

हजारीबाग के उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय रामेश्वर मेहता के जीवन एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में स्वयंसेवक के रूप में अहम भूमिका निभाई थी. आजादी की लड़ाई में हजारीबाग जिले में जागरूकता का अलख जगाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा रामेश्वर मेहता ने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार में बेहद सराहनीय काम किया था. विद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थापना में उनका सक्रिय योगदान रहा. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बटेश्वर मेहता ने कहा कि मेरे पिताजी ने हमेशा वंचितों के उत्थान के लिए काम किया. तमाम परेशानियों के बावजूद वे संघर्ष के पद से कभी नहीं देगी.

समारोह के दौरान कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई लोगों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन सुनील मेहता ने किया. कार्यक्रम में डॉ देवेंद्र सिंह देव, ललिता कुमारी, टिंकू कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना,कहा- जनता दरबार के नाम पर कर रहे हैं छलावा और पैसों की बर्बादी

Related Articles

Back to top button