
Patna : बिहार स्वास्थ्य विभाग (Health Department) बहुत ही जल्द बिहार के सभी 38 जिलों में 1205 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने जा रहा है. पूरी कवायद का मकसद स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना है. दरअसल इन सेंटरों पर जांच की पूरी सुविधा होगी जिससे तत्काल रोग का पता लगाया जा सकेगा और तुरंत इसका इलाज भी शुरू किया जा सके. जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक 70 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पटना जिले में ही खुलनेवाले हैं जिससे काफी लोगों को फायदा पहुंचेगा.
इसे भी पढ़ें :Ranchi सदर अस्पताल में वैक्सीन लगवाने उमड़ी भीड़, गाइडलाइंस की जमकर उड़ी धज्जियां
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की स्थिति सुधारने और पटरी पर लाने के लिए ही सरकार ने यह पहल की है और अब इसे व्यापक पैमाने पर दुरुस्त करने के लिए बड़ी योजना तैयार की जा रही है.
बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में 1205 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो बनेगा ही इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा राज्य में 118 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भी सरकार खोलने जा रही है.
सरकार ने इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्राट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी है. बताया जा रहा है कि अगर ये सारे काम समय पर पूरा कर लिये जाते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं में निश्चित रूप से सुधार आयेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मुकम्मल तरीके से लोगों को मिल पायेगी.
इसे भी पढ़ें :कहीं वैक्सीन के चक्कर में न आ जाए कोरोना की तीसरी लहर, लोग सेंटर्स पर भूले सोशल डिस्टेंसिंग




