BiharLead NewsNEWS

दिल्ली से बिहार पहुंचते ही लूट ली ओला कार, ड्राइवर को भी पीटा

Supaul : बिहार के सुपौल के शख्स ने दिल्ली स्थित महिपालपुर से सुपौल आने के लिए ओला एप्लिकेशन से कार ली थी. बुधवार को सुपौल पहुंचने के बाद भाड़ा देने के बदले कार ही लूट ली. चालक की पिटाई भी की गई. कार चालक सतपाल सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घटना में शामिल दो शख्स को हिरासत में ले लिया है. लूटी गई कार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा त्रिवेणीगंज मार्ग के बघला और जागुर के बीच एनएच-327ई के किनारे से पुलिस ने बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःCorona update: दुनिया में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 40 लाख के पार, जानें- कहां हुई है सबसे अधिक मौत

कार चालक सतपाल सिंह ने बताया कि कार को दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले सूरज कुमार ने 35 हजार रुपये में ओला से बुक किया था. बीते बुधवार की सुबह सुपौल पहुंचे थे. सुपौल पहुंचते ही सभी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे थे. काफी देर इंतजार करने के बाद जब पैसा देने कोई नहीं आया तो सतपाल खुद होटल में जाकर पैसे मांगा तो यात्री ने तीन-चार अन्य युवकों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन के पीछे ले जाकर मारपीट की और फिर कार लेकर भाग गए. पुलिस ने सूरज कुमार व एक अन्य को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द दबोचा जायेगा.

Related Articles

Back to top button