
Palamu: पलामू जिले के पांकी बाजार में दिनदहाड़े हुई भाजपा कार्यकर्ता जीतेन्द्र उर्फ जीतू हत्याकांड के चार दिन बीत गए हैं. इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से कोलयांचल के कुख्यात अपराधी गिरोह अमन श्रीवास्तव के शूटर राजू शर्मा ने घटना की जिम्मेवारी लेते हुए पांच और लोगों की हत्या की धमकी दी है.
राजू शर्मा ने यह भी कहा है कि जीतू गुप्ता अपने 6 साथियों के साथ मिलकर अमन श्रीवास्तव के नाम पर आम्रपाली, रामगढ़ और हजारीबाग के व्यवसायियों से पैसा लेता था.
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली में ‘बंधक’ झारखंड के 26 बच्चों को मिली आजादी
हजारीबाग के बड़कागांव के ओएनजीसी कंपनी से भी पैसा लिया था. इसलिए जीतू गुप्ता की हत्या की गयी. अभी इसके पांच और साथियों को मारेंगे.
घटना के अगले दिन से ही अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा जीतू गुप्ता हत्याकांड की जिम्मेवारी ली गयी है. साथ ही कारण बताकर सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया जा रहा है. हालांकि पुलिस इस पर अबतक ठोस जानकारी नहीं दे पा रही है.
इसे भी पढ़ें :गंडक ने बढ़ायी लोगों की परेशानी, नहीं मिल रहा खाना और पीने का पानी
लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा जीतू गुप्ता हत्याकांड को लेकर मीडिया हाउस को सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए मैसेज की जानकारी उन्हें भी मिली है, लेकिन इसके ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं.
उन्होंने कहा कि मामला तकनीकी रूप से जुड़ा हुआ है. इसलिए मैसेज भेजने वाले का नाम और पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली में ‘बंधक’ झारखंड के 26 बच्चों को मिली आजादी
जीतू हत्याकांड में परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों का मदद अपेक्षित तौर पर नहीं मिल रहा है. परिजन का सहयोग नहीं के बराबर है. जीतू के मोबाइल का पिन अबतक नहीं मिल पाया है. उसके मोबाइल को ऑपरेट करने पर कई साक्ष्य मिल सकते हैं. लॉक तोड़ने पर मोबाइल में मौजूद डाटा खत्म हो जाने की आशंका है.
विदित हो कि गत पांच जुलाई की शाम छह बजे पांकी मुख्य बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर के सामने बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी.
इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता जीतू गुप्ता एवं टाटीदीरी के सफीक अंसारी को गोली लगी थी. मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गयी थी, जबकि सफीक अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया था. जख्मी युवक का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें :12 लाख स्टूडेंट्स को दो दिनों के अंतर पर देना होगा जेईई मेन की दो परीक्षा




