
- युवा ट्विटर पर चला रहे हैं ‘झारखंड सरकार रोजगार दो अभियान’, हर दिन हो रहे हजारों ट्वीट
- स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी में कई बार निकले नियुक्ति के विज्ञापनों से आस लगाए हैं युवा
Ranchi: स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी में अक्टूबर महीने में अनुबंध आधारित नियुक्ति का विज्ञापन निकाले जाने के आठ माह के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. विज्ञापन संख्या 01/JSACS/2020-21 के लिए तो एक हजार रुपये का शुल्क भी हर अभ्यर्थी से लिया गया था, लेकिन अभी तक आठ में से चार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है.
इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू हटाईं गईं, रमेश बैस बने झारखंड के राज्यपाल
चार पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें से तीन पदों पर फ़रवरी महीने में अभ्यर्थी का चयन किया जा चुका है. इन लोगों ने फरवरी-मार्च माह में योगदान भी दे दिया. बाकी बचे पद ज्वाइंट डायरेक्टर (टीआई), ज्वाइंट डायरेक्टर (आईईसी), डिप्टी डायरेक्टर (आईसीटीसी) और प्रोक्योरमेंट एसिस्टेंट के पदों के लिए अभी तक प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है. इन पदों के लिये आवेदन करने ही अंतिम तिथि दो नवंबर ही थी. बड़ी संख्या में आवेदक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की आस लगाए हुए हैं.
बताते चलें कि केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त यह सोसाइटी नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के गाइडलाइंस के अनुसार संचालित होती है. इतना ही नहीं इससे पहले भी सोसाइटी द्वारा वर्ष 2019 में नियुक्ति का विज्ञापन निकाला गया था, जो भी अभी तक प्रक्रियाधीन ही है. इसके तहत विभिन्न जिलों में संचालित ब्लड बैंकों और एआरटी सेंटरों के लिए के लिए डाटा मैनेजर, काउंसलर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, केयर कोऑर्डिनेटर और लैब टेक्नीशियन आदि के पद शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया में मिला शव




