GiridihJharkhandLead News

Jharkhand News : महिला ने की अंचल कर्मी की धुनाई, पहले की पैसे की मांग फिर महिला से मांगा नंबर

Giridih : गिरिडीह में जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आया है. सोमवार को जिले के दो अंचल के राजस्व कर्मीयों का मामला सामने आया. पहला मामला जिले के तिसरी अंचल से जुड़ा हुआ था. जहां के अंचल निरीक्षक का घूस लेते वीडियो वायरल हो गयी. तो दूसरी घटना सदर अंचल गिरिडीह की है.

सोमवार को सदर प्रखंड गिरिडीह के महेशलून्दी गांव की महिला अपने जमीन का एलपीसी प्रमाण पत्र लेने अंचल कार्यालय पहुंची थीं. महिला के अनुसार महिला ने सदर अंचल के हल्का छह के कर्मी त्रिभुवन यादव से एलपीसी के प्रमाण पत्र की मांग की.

इसे भी पढ़ें :PM MODI 7 को कर सकते हैं कैबिनेट का विस्तार, जानें किन नेताओं की लग सकती है लॉटरी

जिसके बाद हल्का कर्मी त्रिभुवन ने पहले महिला से रुपए की मांगे, इसके बाद आरोपी कर्मी ने सारी हदें तोड़ते हुए महिला से उसके नंबर की मांग की.

महिला का कहना कि नंबर मांगने के बाद महिला ने हल्का राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव की थप्पड़ से धुनाई कर दी. आरोपी कर्मी किसी तरह वहां से भागने में सफल रहा. इस घटना के दौरान काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा. जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई.

जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे, और पूरे मामले की जानकारी ली. महिला ने कर्मी आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से वो एलपीसी के अंचल की चक्कर लगा रही है. लेकिन राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव उन्हें लगातार पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था.

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय सचिव 7 जुलाई से ग्रामीण विकास की योजनाओं का जानेंगे हाल

इसी क्रम में सोमवार को जब वह एलपीसी लेने पहुंची तो त्रिभुवन यादव पैसे मांगते हुए महिला का नंबर मांगने लगा. आरोपी कर्मी ने भी अपने पक्ष में बात रखी.

वहीं पूरे मामले पर अंचल सीओ ने महिला को कसुरवार बताते हुए कार्रवाई की बात कही है. कर्मी ने थाने में आवेदन देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक

Related Articles

Back to top button