Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद : दलित युवती से दुष्कर्म, शौच के दौरान युवक ने की दरिंदगी

Dhanbad : धनबाद के ग्रामीण इलाका बलियापुर 18 वर्षीय दलित युवती के साथ पड़ोस के ही गांव के लड़के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बलियापुर थाना क्षेत्र के बी टाइप ऑफिसर कॉलोनी के रहने वाली 18 वर्षीय युवती शौच के लिए जंगल में गई थी. तभी अचानक पीछे से आशीष कुमार सिंह नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं उसका भाई वहां पहुंचा.

इसे भी पढ़ें :सीईओ पद छोड़ देंगे जेफ बेजोस, जानें कैसे बनाया अमेजन को ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी

पीड़िता के भाई स्थानीय लोगों के साथ जंगल में गया तो युवती निरवसत्र होकर पड़ी थी. जिसके बाद उसे घर ले जाया गया. वहीं घटनास्थल से आरोपी युवक को भी पकड़ा गया. जिसके पुलिस को सौंप दिया गया.
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़ा गया युवक पड़ोस के गांव सुदामडिह के रहने वाला बताया जा रहा है. जो ऑटो चालक है. पहले भी आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगे थे.

इसे भी पढ़ें :झूलन गोस्वामी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, यह कमाल करने वाली बनीं दुनिया की पहली गेंदबाज

 

Related Articles

Back to top button