JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Ranchi News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ रही है सुविधा, प्लेटफार्म से सीधे पहुंच जाएंगे पार्किंग

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है. ताकि रांची स्टेशन आने वाले पैसेंजर्स को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसी महीने पैसेंजर्स को नया फुट ओवरब्रिज मिलने जा रहा है. ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है और उसे फाइनल टच दिया जा रहा है. फुटओवर ब्रिज के चालू हो जाने से पैसेंजर्स प्लेटफार्म से सीधे पार्किंग में पहुंच सकेंगे. वहीं स्टेशन में आने वाले पैसेंजर्स भी बिना किसी परेशानी के प्लेटफार्म पर जा सकेंगे. बताते चलें कि देशभर के 100 स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है जिसमें अपनी रांची भी शामिल है.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand News: सिंचाई कूप, तालाब, भूमि समतलीकरण,मिट्टी-मोरम की सड़क निर्माण पर लगी रोक

एक से पांच नंबर प्लेटफार्म जुड़ जाएंगे

रांची रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म थे. एक्सटेंशन के बाद वहां पर पांच प्लेटफार्म हो गए है. ऐसे में पैसेंजर्स को स्टेशन से बाहर निकलने के लिए अलग-अलग रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था. अब नया फुट ओवर ब्रिज सभी प्लेटफार्म से कनेक्ट हो गया है. जिससे कि लोग प्लेटफार्म से सीधे स्टेशन से बाहर निकल जाएंगे. वहीं उन्हें बाहर निकलने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही सभी प्लेटफार्म को भी इस फुटओवर ब्रिज से जोड़ दिया जाएगा.

 

गाड़ी हायर करने में नहीं होगी दिक्कत

स्टेशन पर आने वाले पैसेंजर्स को स्टेशन से बाहर निकलने में दिक्कत होती थी. वहीं पार्किग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था. अब नया फुटओवर ब्रिज चालू हो जाने से पैसेंजर्स स्टेशन से सीधे पार्किग पहुंच सकेंगे. इससे उन्हें यहां-वहां चक्कर लगाने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. वहीं, पार्किग के पास निकलने से उन्हें प्राइवेट टैक्सी या ऑटो हायर करने में भी दिक्कत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ेंःCorona Update: ­देश में 43,071 नये मरीज मिले, 955 की हुई मौत

बनाया जा रहा जोन का वर्ल्ड क्लास स्टेशन

रांची रेलवे स्टेशन साउथ इस्टर्न रेलवे का एक जोन है. इस जोन में रांची स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है. जहां एयरपोर्ट की तर्ज पर डिजाइन, इको फ्रेंडली स्टेशन और सोलर सिस्टम लगाए जा रहे है. जिससे कि पैसेंजर्स को तो राहत मिलेगी. वहीं रेलवे को भी काफी बचत होगी. बताते चलें कि सामान्य दिनों में हर दिन रांची स्टेशन से हर दिन 50 ट्रेनों से लगभग 20 हजार से अधिक पैसेंजर्स आते हैं. लेकिन वर्तमान में कोरोना के कारण पैसेंजर्स कम हो गए है. अभी अभी 6-8 हजार के बीच पैसेंजर्स का आवागमन हो रहा है. हालांकि पैसेंजर्स के लिए फिलहाल एक ही गेट से एंट्री और एग्जिट कराया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button