
Ranchi: राज्य में सिंचाई कूप,फार्म तालाब,भूमि समतलीकरण एवं मिट्टी-मोरम की पथ निर्माण की योजनाओं के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गयी है. मनरेगा आयुक्त वरूण रंजन ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान ऐसी योजनाओं पर काम न करने का निर्देश सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों को दिया है. मनरेगा आयुक्त ने कहा कि राज्य में मानसून का आगमन हो चुका है. मानसून के आगमन व बारिश के मौसम में मनरेगा के अंतर्गत कच्ची मिट्टी की योजनाओं का क्रियान्वयन कराना संभव नहीं है.
इसे भी पढ़ेंःCorona Update: देश में 43,071 नये मरीज मिले, 955 की हुई मौत
बरसात के बाद काम दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया है. राज्य में वर्तमान में 1.23 लाख मनरेगा के तहत अकुशल मजदूर इन योजनाओं पर काम कर रहे हैं. इन मजदूरों को अब दूसरी योजनाओं के क्रियान्वयन में लगाया जायेगा. मनरेगा आयुक्त ने इसके अलावा राज्य में अब तक सिंचाई कूप निर्माण,भूमि समतलीकरण आदि की योजनाओं पर कितना काम हुआ है इस पर पूरी रिपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है.
इसे भी पढ़ेंःकैलिफोर्निया में एक साथ जन्मीं तीन बहनें साथ में हुईं प्रेग्नेंट, योजना जान हो जाएंगे हैरान
अधूरी योजनाएं व बिरसा हरित ग्राम योजना पर फोकस
मनरेगा आयुक्त ने बारिश के मौसम के दौरान सभी जिलों को अधूरी योजनाओं तथा बिरसा हरित ग्राम योजना,दीदी बाड़ी योजना,दीदी बगिया योजना एंव मानसून के दौरान अनुमान्य योजनाओं का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया है.




