
Patna : बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) को लेकर पटना की सड़कों पर हुए विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने 2019 में सफल कुल अभ्यर्थियों की संख्या जारी कर दी है.
सरकार ने एसटीईटी 2019 में कुल 37 हजार 447 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों के विरुद्ध 80 हजार 402 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. ये अभ्यर्थी सातवें चरण के शिक्षक नियोजन में आवेदन के पात्र होंगे.
इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में पारिवारिक विवाद के मामले बढ़े, महिला पुलिस की सूझबूझ से कई घर तबाह होने से बचे
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर चुका है कि सभी पास और मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी तो योग्य हैं ही, लेकिन उसके अलावा पास लेकिन मेरिट सूची में नहीं शामिल अभ्यर्थी भी पूरी तरह से योग्य होंगे. इस संबंध में मंगलवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि नियुक्ति एसटीईटी की मेरिट सूची से नहीं बल्कि नियोजन इकाई द्वारा तैयार होने वाली मेरिट सूची से हागी.
आपको बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी)-2019 के पेपर-1 और पेपर-2 की रिक्तियों और सफल अभ्यर्थियों की संख्या के साथ परिणाम अपने ट्वीटर एकाउंट पर जारी किया है. इसके मुताबिक पेपर-1 के कुल सात विषयों की 25 हजार 275 रिक्तियों के विरुद्ध 53 हजार 715, जबकि पेपर-2 के कुल आठ विषयों के 12 हजार 172 पदों के विरुद्ध कुल 26667 अभ्यर्थी सफल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जो अधिकारी अब संपत्ति का नहीं देंगे ब्यौरा उनपर दर्ज होगी FIR




