BiharLead News

बिहार में 5 आइएस अधिकारियों का हुआ तबादला, तीन जिलों के डीएम बदले गये

Patna : बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों का फेर बदल किया गया है. जानकारी के मुताबिक 5 आइएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : GOOD NEWS : रिम्स पेइंग वार्ड के लिए मिले 4 डॉक्टर, अब 24 घंटे होगी मरीजों की देखभाल

सीतामढ़ी, जहानाबाद और मुंगेर के डीएम का तबादला किया गया है. सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा शर्मा को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तबादला किया गया है. उनकी जगह आइएएस सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. इसी तरह, हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद तथा नवीन कुमार को मुंगेर का डीएम बनाया गया है. मुंगेर की डीएम रचना पाटिल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें :पूरी राजधानी को सीसीटीवी के जद में लाने की कवायद ,मर्ज होंगे स्मार्ट सिटी और सीसीआर के कैमरे

Related Articles

Back to top button