
Ranchi : सदर एसडीओ और सिटी एसपी ने शनिवार को बाल सुधार गृह में छापेमारपी की. उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि बाल सुधार गृह डुमरडगा में धड़ल्ले से अवैध काम किया जा रहा है. सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता और सिटी एसपी ने दोपहर को डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में छापा मारा. एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता की अगुवाई में चली छापेमारी के बाद पांच मोबाइल, चाकू, खैनी, गांजा व कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें :पूरी राजधानी को सीसीटीवी के जद में लाने की कवायद ,मर्ज होंगे स्मार्ट सिटी और सीसीआर के कैमरे
पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि बाल बंदियों के पास ये सारा सामान कैसे पहुंचा और किसने इसमें मदद की. शक की सुई गृहपति से लेकर सुरक्षा करनेवाले जवानों के इर्द-गिर्द घूम रही है. एसडीओ और सिटी एसपी काफी संख्या में जवानों के साथ बाल सुधार गृह पहुंचे और टीम बना कर छापेमारी शुरू की. टीम के आने की भनक मिलने पर वार्ड में बंद बाल बंदियों ने खिड़की से सारा प्रतिबंधित सामान बाहर फेंकने का प्रयास किया.
टीम ने परिसर से सारा सामान बरामद किया. दरअसल जिला प्रशासन व पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बंदियों द्वारा मोबाइल का उपयोग किया जा रहा है. इसके बाद ही टीम बना कर छापा मारा गया. एसडीओ ने कहा कि ये सामान अंदर कैसे पहुंचे इसकी जांच की जायेगी. अगर इसमें सुरक्षा का दायित्व निभानेवालों की भूमिका सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को होगी कश्मीरी दलों के साथ बैठक, जानिए देश की सुरक्षा के लिए क्यों अहम है यह मीटिंग ?




