
Delhi Bureau
New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साफ कर दिया है कि 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर बनाया जाएगा. सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट तैयार करने को लेकर बनी 13 सदस्यीय समिति ने आज सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह भी बताया कि 12 वीं के रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे.
सीबीएसई की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं, उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी. सीबीएसई ने बताया है कि 10वीं के 5 विषय में से 3 विषय के सबसे अच्छे मार्क को लिया जाएगा, इसी तरह 11वीं के पांचों विषय का औसत लिया जाएगा और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रैक्टिकल का नंबर लिया जाएगा .
10वीं के नंबर का 30 परसेंट, 11वीं के नंबर का 30 परसेंट और 12वीं के नंबर के 40 परसेंट के आधार पर नतीजे आएंगे. सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ने कहा कि परिणाम समिति ने परीक्षा की विश्वसनीयता के आधार पर वेटेज पर फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें बुजुर्ग पिटाई मामले से क्या है कनेक्शन ?




