JharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

मदद की दरकारः बेटे को चाहिए 17 करोड़ का इंजेक्शन, दर-दर भटक रहा है लाचार पिता

Ranchi: साहिबगंज में एक लाचार और बेबस पिता मुन्ना रक्षित अपने 7 वर्षीय बेटे की जिंदगी बचाने के लिए दर-दर भटक रहा है. नेता से लेकर समाजसेवी और पदाधिकारी से मिलकर बेटे को बचाने की गुहार लगा रहा है. बेटा दुर्लभ बीमारी की चपेट में है. बचाव के लिए 27 करोड़ का एक इंजेक्शन चाहिये. हालांकि, जीएसटी व अन्य छूट के बाद इंजेक्शन की कीमत 17 करोड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंं:Corona Update: दूसरी लहर में पहली बार 24 घंटे में झारखंड में कोई मौत नहीं, जानें-क्या है राज्य की स्थिति

लाचार पिता मुन्ना रक्षित बता रहा है कि रांची स्थित मेडिका अस्पताल में बेटे का इलाज करा रहा है. इनके अनुसार मेडिका के डॉक्टर ने बताया है कि बेटे को DMD रोग है. यह बीमारी बीमारी मांसपेशी से जुड़ी है. डॉक्टर ने यह भी बताया है कि यदि इंजेक्शन नहीं लगा तो तीन-साढ़े तीन साल के बाद जीवन मुश्किल हो जायेगा. इस बीमारी का इलाज भारत में नहीं है, विदेश में इसका इलाज संभव है. यह बड़े खर्च वाली बीमारी है, मात्र एक इंजेक्शन की जरूरत है. उस एक इंजेक्शन की कीमत 27 करोड़ रुपये हैं, जीएसटी में छूट मिली तो भी 17 करोड़ में मिलेगा.

इसे भी पढ़ेंं:लिव इन में रह रहे प्रेमी जोड़े को मिली सामाजिक बहिष्कार की सजा

पीड़ित बच्चे का पिता मदद की गुहार लगा रहे हैं. वह बता रहे हैं कि  कुछ लोगों से मदद का भरोसा मिला है. मगर, इंजेक्शन मंगवाने लायक मदद नहीं मिली है. वह कह रहे हैं कि अब मेरे लाड़ले की जान बचाने के लिए फरिश्ते का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button