BiharLead News

बिहार के युवाओं को अब नहीं करना पड़ेगा पलायन, सरकार ने बनायी ये योजना

Patna :बिहार के युवाओं की किस्मत जल्द पलटनेवाली है. नीतीश सरकार राज्य के लोगों को बिहार में ही काम देने की योजना बना रही है. इसके लिए सूबे को टेक्सटाइल्स एवं लेदर उद्योग का हब बनाया जायेगा.

दरअसल बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक विशेष कार्य योजना तैयार कर रहे हैं. जिसेक तहत बिहार को टेक्सटाइल्स एवं लेदर का हब बनाया जायेगा.

इस संबंध में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री हुसैन ने कहा कि बिहार को टेक्सटाइल्स एवं लेदर उद्योग का हब बनाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :जानिये दीदी का दामन थामने के बाद BJP के बारे में क्या बोल गये मुकुल राय

उन्होंने कहा कि बिहार में टेक्सटाइल्स लेबर की कमी नहीं है. सरकार ने कोरोना काल में बिहार लौटे मजदूरों का सर्वे कराया है, जिसमें सबसे अधिक कपड़ा निर्माण कार्य से जुड़े लेबर पाये गये हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि NDA सरकार में समस्तीपुर जिले के उद्योग को विकसित करने के लिए 304 करोड़ 38 लाख रुपये का इंबेसमेंट आया है, जिसमें जिले के गौसपुर सरसौना में 130 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत की सीमेंट फैक्ट्री एवं बाजितपुर में 16 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य शामिल है.

इसके अलावा उद्योग मंत्री ने बताया कि समस्तीपुर जिले के वैनी स्थित खादी ग्राम उद्योग को 14 लाख 70 हजार की लागत से खादी बोर्ड से 43 चरखे दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें :कैंपा की जिस राशि से करना था पौधारोपण, उससे पलामू टाइगर रिजर्व में खड़ी कर दी दीवार

इसके अलावे जिले के रोसड़ा रेणू शिल्प को 40 लाख रुपये समान सुविधा केन्द्र निर्माण के लिए दिये गये हैं. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बीरेंद्र कुमार, भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह समेत अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें –कभी मांझी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले तेजप्रताप, आज उनसे मार्गदर्शन लेने पहुंचे

Related Articles

Back to top button