Lead NewsNational

केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा- धान सहित कई फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया

New Delhi : मोदी कैबिनेट ने बुधवार को किसानों को तोहफा दिया है. सरकार ने धान सहित कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के 1868 रुपये प्रति क्विंटल से 72 रुपये बढ़ा कर साल 2021-22 के लिए 1940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

श्री तोमर ने कहा है कि इस साल तिल के भाव में सबसे अधिक 452 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गयी है, जबकि अरहर और उड़द के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गयी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में अनलॉक-2 का एलान, अब चार बजे तक खुलेंगी दुकानें, शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक कंप्लीट लॉकडाउन

किसानों के हित के कदम

कैबिनेट की बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी में 50 फीसदी तक वृद्धि करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले सात साल से किसानों के हित में फैसले ले रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करने के लिए हर वक्त तैयार रहती है.

इसे भी पढ़ें – 11 से 13 जून तक झारखंड में भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर

रेलवे के लिए भी स्पेक्ट्रम

कैबिनेट की बैठक में रेलवे के लिए 5 मेगाहट्र्ज (MHZ) के 4G स्पेक्ट्रम आवंटन को भी मंजूरी दी गयी है. इस योजना पर अगले पांच साल में 25,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इसे भी पढ़ें – पेट्रोल- डीजल और सरसों तेल की माला पहन कर कांग्रेस प्रवक्ता ने किया महंगाई का विरोध

Related Articles

Back to top button