
Srinagar : देश के अधिकतर राज्यों से कोरोना रोधी वैक्सीन की कमी तथा वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम होने की खबरें आती रहती हैं. इनके बीच एक सुखद खबर ये है कि जम्मू-कश्मीर के एक गांव के सभी बालिग लोगों को वैक्सीन दे दी गयी है, लेकिन ये काम काफी मुश्किलों भरा रहा है.
इसे भी पढ़ें : निधन के बाद रिम्स को करना चाहते हैं देहदान तो घर बैठे मिलेगा फार्म
दूरदराज के इलाके में है गांव
जिस गांव वेयान में यह कमाल हुआ है वो काफी दूरदराज के इलाके में स्थित है. वैक्सीनेशन करनेवाली टीम ने बांदीपोरा शहर से प्रारंभिक 10 किलोमीटर सड़क मार्ग से अथवाटू नामक स्थान तक पहुंचकर बाकी 18 किलोमीटर का सफर पहाड़ी मार्ग से तय किया.
कर्मियों ने अपना अभियान तब तक जारी रखा जब तक गांव के अंतिम पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की खुराक नहीं मिल गई.
इसे भी पढ़ें : जानें किस जुर्म में हुई महात्मा गांधी की परपोती को हुई 7 साल की सजा
10 सूत्री रणनीति अपनाई
इस संबंध में राज्य टीकाकरण अधिकारी (जम्मू-कश्मीर) डॉ. शाहिद हुसैन ने बताया कि
वेयान गांव में कुल 362 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया. गांव के लोग गर्मियों के दौरान मवेशियों के साथ ऊपरी इलाकों में चले जाते हैं, इसलिए उन तक पहुंचना जरूरी था.
जम्मू-कश्मीर मॉडल ने त्वरित गति से पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण करने के लिए 10 सूत्री रणनीति अपनाई है. स्वास्थ्य टीमें दुर्गम इलाकों और खराब मोबाइल कनेक्टिविटी के बावजूद टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में जुटी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें : अखिलेश भी लगवाएंगे वैक्सीन, बीजेपी की वैक्सीन बता लगाने से किया था इन्कार




