
Ranchi: अगर आप इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपनी बॉडी रिम्स को डोनेट करना चाहते हैं और प्रोसेस को लेकर परेशान है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. एक कॉल करने पर ही बॉडी डोनेशन फॉर्म आपके घर पर पहुंच जाएगा. वहीं ईमेल की मदद से भी फार्म मंगवा सकते है. जिसमें पूरी जानकारी देने के बाद रिम्स के दिए गए पोस्टल एड्रेस पर भेज देना होगा. रिम्स में यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए बॉडी उपलब्ध हो सके. वहीं रिसर्च के लिए भी बॉडी का इस्तेमाल किया जा सकेगा. बताते चलें कि 4 महीने पहले ही रिम्स के सुपरिटेंडेंट ने भी अपनी मां की बॉडी रिम्स को डोनेट कर दी थी. जिसकी सराहना हुई थी.
इसे भी पढ़ें :अखिलेश भी लगवाएंगे वैक्सीन, बीजेपी की वैक्सीन बता लगाने से किया था इन्कार
कहां उपलब्ध है बॉडी डोनेशन फार्म
बॉडी डोनेशन फार्म रिम्स के एनाटॉमी डिपार्टमेंट के ऑफिस से कलेक्ट किया जा सकता है. वही ऑफिस न आ पाने की स्थिति में रिम्स के कांटेक्ट नंबर 06512547328 पर कॉल कर अपना एड्रेस बताना होगा. इसके अलावा [email protected] पर भी रिक्वेस्ट और एड्रेस भेजकर फॉर्म ईमेल पर मंगवा सकेंगे.
2 घंटे के अंदर डेथ की देनी होगी सूचना
बॉडी डोनेशन के लिए 2 फॉर्म है. जिसे पूरी तरह से भरकर उसमें अटेस्टेड फोटो भी लगानी है. इसके बाद दिए हुए एड्रेस पर आपको फॉर्म पोस्ट कर देना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद फार्म की एक कॉपी भविष्य के लिए आपको वापस भेज दी जायेगी. ये कॉपी ऐसे व्यक्ति के पास रखने को कहा गया है जो डेथ के 1 से 2 घंटे के भीतर सूचना सबंधित विभाग को दे दे ताकि बॉडी को कलेक्ट किया जा सके. बॉडी कलेक्ट करने की सुविधा केवल रांची नगर निगम क्षेत्र में लागू रहेगी। वहीं बॉडी कलेक्ट करने के बाद एक रिसीविंग रसीद परिजनों को सौंप दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें :Corona Update: 63 दिन बाद रोज मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या लाख से नीचे




