Corona_UpdatesLead NewsNational

दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे

महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और अन्य राज्यों में भी बढ़ी अवधि

New Delhi : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार को खत्म हो रहे लॉकडाउन को फिर से बढ़ा दिया है लेकिन इसके साथ ही कुछ रियायतें भी दी गयी हैं. इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है.

केजरीवाल ने कहा कि अब 400 के करीब केस आ रहे हैं और 0.5 प्रतिशत ही संक्रमण दर बची है, इसलिए आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायतें दी जा रही हैं.सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी. सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी. आने वाले हफ्तों में यदि

स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी

केजरीवाल ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम थर्ड वेव की पूरी तैयारी करें.कल मैंने दो बैठकें तीसरी लहर को लेकर की जो लगभग 6 घंटे तक चलीं. इनमें अधिकारी, विशेषज्ञ आदि सब रहे.
हमें अब एक्सपर्ट की राय के अनुसार 37000 की पीक के लिए तैयारी करनी है. ऐसा नहीं है कि अब पीक नहीं आएगी लेकिन अगर हम इस बेस के साथ तैयार हो गए तो मामले बढ़ने पर हम और तैयारी कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : IPL 2021 : बचे मैचों के शेड्यूल में होगा बड़ा बदलाव, BCCI अफसर UAE में तैयारी का ले रहे जायजा

घोषणा की मुख्य बातें

दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी.
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे.निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे.
स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी.

इसे भी पढ़ें : देश के 22 किसान और मजदूर संगठनों के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में उतरा सीआईटीयू

पीडिएट्रिक टास्क फोर्स अलग से बनाई गई

दिल्ली में एक पीडिएट्रिक टास्क फोर्स अलग से बनाई गई है जो तय करेगी कि कितने आईसीयू बेड होने चाहिए, उसमें से कितने बच्चों के होने चाहिए और बच्चों के लिए भी किस तरह के बेड होने चाहिए. इसके साथ ही उनके लिए सबकुछ अलग होगा.

आक्सीजन को लेकर तैयारी

ऑक्सीजन की कमी को लेकर इस बार लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन जब तक हमें ऑक्सीजन मिली तब तक दिल्ली में त्राहि-त्राहि मच गई.

हम नहीं चाहते कि अगली वेव में ऐसा हो. हम दिल्ली में 420 टन ऑक्सीजन स्टोरेज की क्षमता तैयार कर रहे हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से बात कर 150 टन ऑक्सीजन प्रोडक्शन के लिए कहा गया है. इस बार दिल्ली में ऑक्सीजन टैंकर नहीं थे इसके लिए अब 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं. दिल्ली में 64 छोटे ऑक्सीजन प्लांट एक-दो महीने में लगकर तैयार हो जाएंगे.

इस भी पढ़ें : Ranchi Crime : हिंदपीढ़ी थाना से 200 गज की दूरी पर चाकू मार कर युवक की हत्या

चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलिंडर आयात किए

बेड की जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन सिलिंडर कितने चाहिए इस पर फैसला किया जाएगा. कुछ दिन पहले हमने चीन से 6000 ऑक्सीजन सिलिंडर आयात किए थे अब और कितने चाहिए होंगे यह भी तय होगा. कितने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चाहिए होंगे वो भी दिल्ली सरकार खरीदेगी.

बीते दिनों देखा गया कि व्हाट्सएप पर दवाई काफी प्रिस्क्राइब की गई जिसके बाद उसके शहर ही नहीं पूरे देश में डिमांड बढ़ गई. इसके लिए डॉक्टरों की एक टीम तैयार की जाएगी और वो बताएंगे कि इस दवा का कोरोना के इलाज में फायदा है कि नहीें. डॉक्टर अगर कहते हैं कि इस दवा का कोई फायदा नहीं है तो उसके बारे में जनता को बताया जाएगा ताकि लोग पैनिक न हों.

दवाओं की तैयार किया जा रहा बफर स्टॉक

इसके साथ ही जिन दवाओं की जरूरत है इलाज में उनका एक बफर तैयार किया जा रहा है. एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखते हुए ये बफर स्टॉक तैयार किया जाएगा. निजी अस्पतालों को भी ऐसा स्टॉक तैयार करने को कहा गया है ताकि अगली वेव में कोई परेशानी न हो.

साथ ही दिल्ली में दो जीनोम सीक्वेसिंग लैब एलएनजेपी और आईएलबीएस अस्पताल में बनाई जा रही है. ताकि हमें भी पता रहे कि दिल्ली में कौन सा वेरिएंट आ रहा है और उससे कैसे निपटना है.

महाराष्ट्र ने घोषित किया 5 स्तरीय ‘अनलॉक’ प्लान

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने फिर से वही अनलाक प्लान घोषित कर दिया है. नए प्लान पर सोमवार से अमल शुरू हो जाएगा. महाविकास आघाड़ी सरकार द्वारा घोषित पांच स्तरीय प्लान साप्ताहिक पाजिटिविटी दर एवं जिलों में आक्सीजन बेड की खपत के आधार पर तैयार किया गया है. हालांकि, मुंबई में फिलहाल रियायत नहीं दी जाएगी. यहां पर अनलॉक पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा.

गुजरात में 7 जून से पाबंदियों में कुछ ढील का ऐलान

गुजरात में भी रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. कोरोना के मामलों में कमी के बाद गुजरात की विजय रूपाणी (Vijay Rupani) सरकार ने भी कई पाबंदियों में ढील (Gujarat Unlock Update) दी है. कोरोना के कम होते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के प्राइवटे और सरकारी कार्यालय 7 जून से 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह निर्णय लिया. वहीं

तमिलनाडु में आज 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. हालांकि, इस दौरान कुछ राहत भी दी गई है.

कर्नाटक में फिर बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बोले, ‘COVID-19 की चेन को तोड़ने के लिए राज्य में 14 जून तक बढ़ाया गया है लॉकडाउन.’

बिहार का हाल

बिहार में लागू लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ आगे बढ़ा दिया गया है. आठ जून तक यह प्रभावी रहेगा. लॉकडाउन- 4 में कुछ रियायतें दी गईं हैं. केरल सरकार ने पिछले हफ्ते राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया था. केरल में 9 जून लॉकडाउन जारी है.

झारखंड में लॉकडाउन 10 जून तक बढ़ा

झारखंड में राहत मिलना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में आगामी 10 जून तक थोड़ी राहत के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

मध्य प्रदेश में ढील

मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों में 1 जून से धीरे-धीरे ढील दी जानी शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक होने के बावजूद, लोगों और अधिकारियों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने की आवश्यकता है.

इस भी पढ़ें : थाना क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को दिया गया निर्देश, कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से कराएं पालन

Related Articles

Back to top button