
Hazaribagh : भारत सरकार के द्वारा लाये गए तीन कृषि कानून को वापस लेने के लिए देश भर मे चल रहे किसान आंदोलन का आज छह माह से भी अधिक हो गया है. इसके विरोध में सीआईटीयू ने केंद्र सरकार के खिलाफ स्लोगन के साथ किसानों के पक्ष में अपनी मांग रखी. मौके पर केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गयी.
आज इस कार्यक्रम को कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया. जिसमें सीआईटीयू के जिला उपाध्यक्ष काo गणेश कुमार सीटू, विपिन कुमार सिन्हा, विजय मिश्रा, ईश्वर महतो, बैजू राम, बालेश्वर दास ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें : Ranchi Crime : हिंदपीढ़ी थाना से 200 गज की दूरी पर चाकू मार कर युवक की हत्या




