Lead NewsOFFBEATSports

डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक बनानेवाला खा रहा है दर-दर की ठोकरें, पत्नी ने भी छोड़ा साथ!

कीवी बल्लेबाज मैथ्यू सिंक्लेयर के पास नहीं है कोई पक्की नौकरी

New Delhi : न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाने के बाद से सुर्खियों में हैं. कॉनवे ने अपनी इस गजब की पारी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

बता दें कॉनवे न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही दोहरा शतक ठोका. कॉनवे से पहले डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले कीवी बल्लेबाज मैथ्यू सिंक्लेयर थे.

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज आज गुमनामी की जिंदगी जी रहा है. मैथ्यू सिंक्लेयर के पास पक्की नौकरी तक नहीं है. उनकी पत्नी टीना भी उन्हें छोड़कर जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: शराब के थोक कारोबार में प्राइवेट पार्टीज को एंट्री

33 टेस्ट मैचों में 1635 रन बनाए

दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू सिंक्लेयर ने न्यूजीलैंड के लिए 33 टेस्ट मैचों में 1635 रन बनाए. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 दिसंबर 1999 को डेब्यू किया था और इसी मुकाबले में उन्होंने दोहरा शतक ठोक दिया था.

यही नहीं सिक्लेयर ने अपने टेस्ट करियर में 3 शतक लगाए जिसमें 2 दोहरे शतक शामिल हैं. सिंक्लेयर ने 54 वनडे मैचों में 1304 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली हाइकोर्ट ने जूही चावला पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, 5जी टेक्नोलॉजी पर दायर याचिका खारिज

रिटायरमेंट के बाद बदल गई सिंक्लेयर की जिंदगी

मैथ्यू सिंक्लेयर की जिंदगी रिटायरमेंट के बाद पूरी तरह बदल गई. सिंक्लेयर ने एक इंटरव्यू में बताया कि रिटायरमेंट के बाद उनके पास कोई नौकरी नहीं है और परिवार को पालने के लिए वो न्यूजीलैंड सरकार के बेरोजगारी फंड पर निर्भर हैं.

इसे भी पढ़ें :RU: विभिन्न कोर्स के फाइनल सेमेस्टर में डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स, ऑफलाइन ही ली जायेगी परीक्षा

आर्थिक तंगी की वजह से पत्नी से होने लगा झगड़ा

बता दें सिंक्लेयर के पास कोई डिग्री नहीं थी जिस वजह से उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली. आर्थिक तंगी की वजह से सिंक्लेयर और उनकी पत्नी का झगड़ा होने लगा. सिंक्लेयर पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगा और अंत में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया.

मैथ्यू सिंक्लेयर आज एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करते हैं और उन्हें कमिशन के आधार पर ही पैसे मिलते हैं. मतलब सिंक्लेयर जब घर बेचेंगे तभी उन्हें पैसा मिलेगा.

अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो कोई पैसा भी नहीं. पहले टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने वाला खिलाड़ी इस तरह जीवन बिता रहा है सच में यकीन कर पाना मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें :MS DHONI के घर फिर आया नया मेंबर, पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ फोटो की शेयर

Related Articles

Back to top button