
Chatra : चतरा पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी( टीएसपीसी) के खिलाफ सफलता हाथ लगी है.
पुलिस अधीक्षक ऋषव झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के भुरकुड़वा गांव से टीएसपीसी का एरिया कमांडर नाथो गंझू उर्फ भगीरथ को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी गुरुवार को सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को दी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून तक के लिए बंद
उन्होंने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि नाथो गंझू अपने पैतृक गांव लावालौंग थाना क्षेत्र के भुरकुड़वा गांव आया हुआ है.
सूचना के आलोक में टीएसपीसी सदस्य की गिरफ्तारी को लेकर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस के 20 नये केस, 4 की मौत
गठित टीम में लावालोंग थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस, अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, हवलदार कृष्ण लाल हाजरा, पंकज कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार व चीकू कुमार यादव को शामिल किया गया.
उक्त टीम ने नाथो गंझू को घर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 प्वाइंट 315 बोर का एक राइफल, 5 जिंदा गोली एक स्प्रिंगफील्ड राइफल की 10 जिंदा गोली, 10 एके-47 की गोली, प्रिंट 60 पर्चा व दो कीपैड मोबाइल बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें :डीएसपी स्तर के पांच पदाधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी डीएसपी बने दीपक कुमार




