
New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बाद सफाई देनी पड़ी है. अब कोहली ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने ये दावा कभी नहीं किया कि वह वीगन हैं.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक यूजर ने कोहली से अपनी डाइट की डिटेल्स शेयर करने को कहा था. इस पर भारतीय कप्तान ने जवाब दिया था कि “बहुत सारी सब्जियां, कुछ अंडे, 2 कप कॉफी, क्विनोआ, बहुत सारे पालक, मुझे डोसा खाना भी पसंद है. लेकिन सभी नियंत्रित मात्रा में”
इसे भी पढ़ेंः देश में जुलाई से रोजाना एक करोड़ लोगों टीका लगाने की तैयारी, जानें-अब तक कितने लोगों को लगे टीके
उनके आहार में अंडे की मौजूदगी ने कई लोगों को हैरान कर दिया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनसे तरह-तरह के सवाल किये जाने लगे और वह ट्विटर पर यूजर्स के निशाने पर आ गये. कोहली ने एक इंटरव्यू में अपने बॉडी पर शाकाहारी भोजन के पड़े सकारात्मक प्रभाव के बारे में जिक्र किया था और बताया था कि वह नॉन-वेज छोड़ चुके हैं और अब वीगन डाइट लेते हैं.
I never claimed to be vegan. Always maintained I’m vegetarian. Take a deep breath and eat your Veggies (if you want )
— Virat Kohli (@imVkohli) June 1, 2021
इसे भी पढ़ेंः बाबूलाल का आरोपः संताल परगना में जमीन की लूट में शामिल हैं बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, CBI से हो जांच
हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं
कोहली ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मैंने कभी भी वीगन होने का दावा नहीं किया. हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं. एक लंबी सांस लें और अपनी सब्जियां खाएं.(अगर आप खाना चाहते हैं तो).
भारतीय कप्तान दुनिया भर के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक हैं. वह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिये खास मेहनत करते हैं. वह अपने कठिन वर्कआउट की वीडियो भी फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं.
कोहली सभी प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्तान हैं और लगातार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्हें वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.
इसे भी पढ़ें :अच्छा प्रयोग : इंदौर में गाड़ी पर बैठे-बैठे ही लोग लगवा रहे टीका, तीन ‘ड्राइव इन’ केंद्र शुरू




