Corona_UpdatesHEALTHLead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, अलग-अलग वैक्सीन के दो डोज लग गये हों तो घबराने की जरूरत नहीं

सरकार का दावा, कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट, रिकवरी रेट 90 प्रतिशत

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अहम जानकारी दी है. मंत्रालय ने प्रेस वार्ता में कहा कि 24 राज्यों में पिछले सप्ताह से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है.

वहीं अभी तक की यह परिपाटी रही है कि कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशिल्ड या कोवैक्सीन लेने वाले लोगों को दूसरा डोज भी उसी वैक्सीन का ही लेना होता था, लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन्हें दूसरा डोज दूसरी वैक्सीन का भी लग गया है तो कोई परेशानी नहीं है.

इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने सरकार और रिम्स से कहा- लोग कोरोना से मर रहे हैं और आप मीटिंग कर रहे हैं, सीरियस नहीं हैं आपलोग

टीके का दूसरा डोज देने पर सतर्क रहने की जरूरत

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप में कमी आ रही है, हमारा मानना है कि पाबंदियों में सार्थक ढील देने पर भी यह परिपाटी बनी रहेगी.

वहीं एक सवाल के जवाब में मंत्रालय ने कहा कि अगर कोविड-टीके की दूसरी खुराक में अलग टीका दिया जाता है तो उसके उल्लेखनीय दुष्प्रभाव होने की आशंका नहीं है, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

अब एक्टिव केस 24,19,000 हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 2,11,000 मामले दर्ज किए गए हैं. सक्रिय मामले 8.84 फीसदी हैं. 10 मई को देश में 37,45,000 सक्रिय मामले थे जो अब 24,19,000 रह गए हैं.

इसे भी पढ़ें:Ranchi: तमाड़ में कांची नदी पर बना हाराडीह-बूढ़ाडीह पुल ध्वस्त, तीन साल पहले हुआ था निर्माण

रिकवरी रेट अब 90 फीसदी हुई

उन्होंने कहा कि 3 हफ्ते पहले 531 जिलों में रोज 100 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए जाते थे, अब ऐसे जिले 359 रह गए हैं. देश में आज 2,83,000 रिकवरी दर्ज की गई हैं.

23 राज्य देश में ऐसे हैं, जहां प्रतिदिन रिकवर मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है. रिकवरी रेट अब 90 फीसदी हो गई है.

इसे भी पढ़ें:रघुवर के समर्थन में बयानबाजी से बचना हितकर, कानून को अपना काम करने दे भाजपाः झामुमो

Related Articles

Back to top button