
Dumka : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या कर शव को जला देने के मामले की जांच के लिए एसपी अम्बर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से पूछताछ की.
इसे भी पढ़ेंः बंगाल, ओडिशा में 27 मई तक चक्रवात यास के पहुंचने का अनुमान
बता दें कि दुमका के शिकारीपाड़ा के ग्राम कजलादहा में बीते 16 मई को अपने ही घर में आग से जलकर मरी युवती की मौत हो गय़ी थी. एसपी अंबर लकड़ा ने ग्रामीणों तथा मृतिका के भाई एवं बहन तथा सहेली से पूछताछ की.
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हो हल्ला सुनकर जब वे दौड़ कर आई तो देखा कि युवती आग से जल रही थी. और उसकी मां चादर से आग बुझाने का प्रयास कर रही थी. हालांकि जब तक आग बुझती युवती बुरी तरह से जल चुकी थी.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद : कोविड रेल अस्पताल में खराब खाने को लेकर हंगामा, मरीजों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
पुलिस कप्तान लकड़ा ने बताया कि बहुत जल्द इस केस का पटाक्षेप कर दिया जाएगा. जांच टीम में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार और थाना प्रभारी सुशील कुमार भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंः ताउते से तबाही : पी305 पर मौजूद लोगों में से 49 अब भी लापता, चौथे दिन भी जारी है नौसेना का अभियान




