Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो गयी पर सांस लेने में दिक्कत बरकरार, अस्पताल से ऑक्सीजन मास्क लगा भेज दिया गया घर

Dhanbad: धनबाद सदर अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जबकि मरीज को सांस लेने में अब भी परेशानी है. उसे ऑक्सीजन मास्क लगाकर घर भेजा गया.

टुंडी के रहनेवाले जसपाल कुमार कोरोना पॉजिटिव होकर सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे. निगेटिव आने के बाद अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया. निजी वाहन में उन्हें घर भेजा गया. सांस लेने में परेशानी थी तो उन्हें ऑक्सीजन लगाकर भेजा गया.

इसे भी पढ़ें :‘कभी खुशी कभी गम’ से ‘बाबा का ढाबा’ जाने के लिए भी बन जाता है ई-पास, ऐसे बन रहा मजाक

जसपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उसके बाद उन्होंने करोना टेस्ट करवाया जिसमें पॉजिटिव पाया गया. उसने आनन-फानन में डुमरी बाजार के कई अस्पताल में गुहार लगायी लेकिन उन्हें वहां बेड नहीं मिला. इसके बाद उनके

परिजनों ने अपने निजी वाहन से धनबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर तो दिया गया लेकिन जसपाल सिंह को अभी भी सांस लेने में परेशानी आ रही है.

इसे भी पढ़ें :18-45 आयु वर्ग के लाभुकों को वैक्सीनेशन सेंटर में दिया जा रहा वैक्सीन कार्ड

Related Articles

Back to top button