Corona_UpdatesLead NewsNational

कोरोना से जंग : महाराष्ट्र को प्रतिदिन 3,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत –  मुख्यमंत्री

Mumbai :  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य मौजूदा कोविड-19 हालात में मेडिकल ऑक्सीजन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकता और राज्य में ही प्रतिदिन 3,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के उत्पादन को प्राथमिकता दी जानी चाहिये.

ठाकरे ने यहां लगभग 240 किलोमीटर दूर अहमदनगर के शिरडी में स्थित साइबाबा जनरल अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद यह बात कही.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठाकरे ने सुविधाओं की शुरुआत के लिए साइबाबा ट्रस्ट की सराहना की और कहा कि इससे कोविड-19 महामारी से निपटने के राज्य सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :उप्र शिक्षक संगठनों का दावा – पंचायत चुनाव ड्यूटी करने वाले 1,621 कर्मियों की हुई मौत, मंत्री का इनकार

उन्होंने कहा कि एसएसएसटी मानवता पर दिये साइबाबा के उपदेशों का अनुसरण करते हुए संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद कर रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती दिखाई दे रही है लेकिन राज्य को विशेषज्ञों की आशंका के अनुसार तीसरी लहर के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाना है.

ठाकरे ने कहा कि दूसरी लहर काफी शक्तिशाली है और इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, जिसके चलते राज्य सरकार ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित हुई.

इसे भी पढ़ें :कोरोना से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों को 50,000 रुपये देगी केजरीवाल सरकार 

Related Articles

Back to top button