Corona_UpdatesHazaribagh

बरही विधायक ने की 15 लाख रुपये की अनुशंसा, अस्पतालों में व्यवस्था बेहतर करने के लिए दिया फंड 

Hazaribagh : बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बरही, चौपारण एवं पदमा प्रखंड में चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत हैं. प्रखंडों को विधायक निधि से राशि निर्गत करने को लेकर अनुशंसा की गयी है. विधायक उमाशंकर अकेला ने चौपारण व बरही प्रखंड को छह-छह लाख एवं पदमा प्रखंड के लिए 3 लाख की अनुशंसा की है.

इसे भी पढ़ें :भ्रम फैला रही BJP , वैक्सीनेशन के लिए केंद्र ने राज्यों को किया लाचार, झारखंड को 30 हजार रेमडेसिविर भी नसीब नहीः JMM

जिसमें आवश्यक दवाइयां,  ऑक्सीजन पाइप लाइन सेटअप, चिकित्सीय उपकरण व्यवस्था की जाएगी. बरही, चौपारण एवं पदमा अस्पताल को अपने विधायक मद से उप विकास आयुक्त हजारीबाग को राशि निर्गत करने की अनुशंसा की गयी है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार आगे जो भी जरूरत होगा, उसकी पूर्ति कराई जाएगी.

विधायक ने कहा कि विधानसभा के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए वे चिंतित हैं. इस अवसर पर उनके इस कार्य को विधायक प्रतिनिधि बिनोद यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ  निजामुद्दीन अंसारी, जिला महासचिव अब्दुल मनान वारसी, रघुनंदन गोप, बासुदेव यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष इकबाल रजा, कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ प्रखण्ड अध्यक्ष अमित जयसवाल, मनोहर यादव, सुनील साहू, प्रयाग प्रसाद, मो तौकीर रजा, सुनील चंद्रवंशी, यमुना यादव,  कोनरा प्रधान मो ताजुद्दीन, नंदकिशोर यादव, बीरबल साहू सहित सैकड़ों लोगों ने विधायक इस कार्य के लिए साधुवाद दिया है.

इसे भी पढ़ें :गुरुद्वारा कमेटी की पहल, कोरोना से मृत परिजनों के घर पहुंचाया लंगर

Related Articles

Back to top button