Corona_UpdatesHEALTHJharkhandNEWSRanchi

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने पकड़ा एक्सपायर्ड इंजेक्शन

बुधवार रात को इंडोर में दिया जाना था मरीजों को

Ranchi: सदर हॉस्पिटल में अव्यवस्था कम होने का नाम ही नहीं के रही है. वहीं मरीजों के साथ लापरवाही बरतने का भी मामला कोई नया नहीं है. लेकिन इसबर अगर थोड़ी से देर और हो जाती तो मरीजों की जान भी जा सकती थी.

बुधवार को कोविड मरीजों को दिए जाने वाले इंजेक्शन में कुछ एक्सपायर्ड इंजेक्शन भी था. ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स की नजर जब उसपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद एक एक कर सभी इंजेक्शन चेक किए गए. वहीं इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दी गई. लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई है.

कहां से आया एक्सपायर्ड इंजेक्शन

हॉस्पिटल में हमेशा मरीजों की भीड़ होती है. रेगुलर दवा सप्लाई नहीं होने के कारण दवाओं की शॉर्टेज भी हो जाती है. मरीजों को इंजेक्शन और दवाई प्राइवेट मेडिकल स्टोर से खरीद कर इलाज कराना पड़ता है. कोरोना महामारी के बीच लगातार दवाएं खरीदी जा रही है और स्टॉक भी खत्म हो रहा है. फिर यह एक्सपायर्ड इंजेक्शन कहां से कोविड वार्ड में पहुंच गए.

जल्दी रिकवरी के लिए देते है इंजेक्शन

सदर हॉस्पिटल में 200 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें कई मरीज गंभीर हाल में है. वैसे मरीजों को ही जल्दी रिकवरी के लिए इंजेक्शन दिया जाते हैं. बुधवार को भी रात में मरीजों को इंजेक्शन देने की तैयारी थी. इसी बीच ड्यूटी डॉक्टर राउंड ले रहे थे. जब उन्होंने इंजेक्शन उठाया तो देखा कि 2 इंजेक्शन की डेट एक्सपायर हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें – पुलिस ने अपहृत व्यवसायी को होटल से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

2 दिन पहले भी कुछ मरीजों को हुई थी एलर्जी

हॉस्पिटल में कोविड मरीज एडमिट है. हर फ्लोर पर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ मरीजों का इलाज चल रहा है. जहां पर 2 दिन पहले कुछ मरीजों को इलाज के दौरान ही एलर्जी हो गई थी. इसके बाद उन्हें तत्काल दवाएं भी दी गई थी. तब जाकर मरीजों की एलर्जी दूर हुई और परिजनों ने राहत की सांस ली.

हॉस्पिटल के डीएस डॉ एस मंडल ने इस मामले में कहा कि गलती से यह दवा आ गई होगी. जानकारी मिलते ही इसे हटा दिया गया. किसी मरीज को इंजेक्शन नहीं लगाया गया क्योंकि समय पर ही इसे देख लिया गया था. इस मामले को देखा जाएगा कि कहां से एक्सपायरी इंजेक्शन स्टोर में आ गए थे.

इसे भी पढ़ें –स्वास्थ्य मंत्री ने किया रांची प्रेस क्लब में कोविड सेंटर का उदघाटन

Related Articles

Back to top button